बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर सीसी ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया
- बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के दिलजीत ने हैट्रिक विकेट प्राप्त किया और मैन ऑफ द मैच बने
बेगूसराय : आज बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और मटिहानी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें मटिहानी नगर क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय नगर की टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 218 रन बनाए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से मुरारी 69 रन और पल्लव 56 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अश्वनी 3 विकेट दिलशाद आलम 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन ही बना सकी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अश्वनी ने 63 और अंकित ने 68 रनों का योगदान दिया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से दिलजीत ने 3 विकेट और सार्थक और बंटी ने 2-2 विकेट लिए।
इस तरह से बेगूसराय नगर क्रिकेट की टीम ने 22 रनों से इस मैच को जीता मेन ऑफ द मैच बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, सरोज पांडे विवेक कुमार ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के दिलजीत जिन्होंने हैट्रिक विकेट लिया जिनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वही दूसरा मुकाबला आरकेसी मैदान पर बरौनी क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रन बनाए बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक निश्चित ने 59 रन बनाए अतुल प्रकाश ने 34 रन बनाए और अनवारुल अली ने 38 रन बनाए जबकि बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट आयुष पासवान ने तीन विकेट प्राप्त किया
जवाब में उत्तरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने 38 ओवर में 10 विकेट कोकर 188 रन ही बना पाई।वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से किशन ने 32 रन बनाए और पंकज ने 30 रन बनाए बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से निशित ने 4 विकेट प्राप्त किया और कप्तान दानिश आलम ने 2 विकेट प्राप्त किया।
इसके उपरांत बरौनी क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 36 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच बरौनी के निशित को प्रदान किया गया। बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का कल अंतिम लीग मैच बेगूसराय क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।



Post Comment