सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में दानिश क्रिकेट एकेडमी ने जिरादेई क्रिकेट क्लब को 153 रन से हराया।
सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 24/12/24 को जिरादेई क्लब बनाम दानिश क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।
टॉस दानिश ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। दानिश एकेडमी ने 30 ओवर के मैच में 218 रन बना कर ऑल आउट हो गई । दानिश के तरफ़ से सबसे ज्यादा तबरेज ने 79 रन और अमित 38रन बनाएं। जिरादेई के तरफ से इज्मामुल हक ने 4विकेट और चंदन रजक ने 3 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी जिरादेई क्लब ने 21 ओवर में 65 रन बना कर ऑल आउट हो गई । दानिश एकेडमी के तरफ से साहिल अहमद ने 4 विकेट झटके।साहिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर रवी और आर्यन कुमार सिंह थे। कल का मैच ज्ञान भैरों क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।



Post Comment