शिवहर जिला क्रिकेट लीग : स्टार क्रिकेट क्लब ने ब्लॉक क्रिकेट क्लब को 104 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में
- स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शुभम तिवारी बने मैन ऑफ द मैच । शिवहर विधायक चेतन आनंद ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित।(6.1 – 2 – 28 – 4)
शिवहर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 24वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 35 ओवर में 288 रनों का विशाल स्कोर खङा किया। आरंभिक बल्लेबाज शिवम ने 74 और निरंजन ने 30 रनों की पारियां खेली। लेकिन अंत में 9वें विकेट की साझेदारी में आयुष और कुश द्विवेदी ने तेज 87 रन जोड़ डाले।ब्लॉक क्रिकेट क्लब की ओर से अखिलेश मिश्रा और बमबम ने 3-3 विकेट लिया ।
288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी अच्छी रही जब आलोक और दीपांशु ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 72 रनों की साझेदारी की । टीम के लिए दीपांशु ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली । वरेण्यम ने 35, आलोक रंजन ने 26 और राहुल प्रताप ने 21 रनों का योगदान दिया । लेकिन इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बाकी बचे सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और ब्लॉक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27वें ओवर में 184 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से स्टार क्रिकेट क्लब ने आज का मैच 104 रनों से जीत लिया ।स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से शुभम तिवारी ने 4 और रौशन रॉय ने 3 विकेट लिया।
आज की जीत के साथ स्टार क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली आठवीं टीम बन गयी । अब सिनियर डिविजन के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच 5 जनवरी से खेले जाएंगे। कल से जूनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे। कल का पहला मैच भारती जूनियर और न्यू स्टार जूनियर के बीच खेला जाएगा ।
आज मैच के दौरान शिवहर के युवा विधायक श्री चेतन आनंद जी ने खिलाङियों से मुलाकात की और मैच समाप्ति के बाद आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार क्रिकेट क्लब के शुभम तिवारी को प्रदान किया ।



Post Comment