बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया।
बेगूसराय :जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का अंतिम लीग मैच गाँधी स्टेडियम में खेला गया जो की बेगूसराय क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
नौला क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 20 ओवर में 115 रनों पर पूरी टीम सिमट गई नौला क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान अमरनाथ ने 56 रन और कमलेश ने 14 रनों का योगदान दिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से राजमणि ने 4 विकेट और हर्ष ने 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने 23 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बना लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से लेखा उल्ला ने 25 रन और जयंत ,और हर्ष ने 23 रन बनाए नौला की टीम गेंदबाजी करते हुए कमलेश ने 2 विकेट और दौलत ने 1 विकेट लिए इस तरह बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजमणि को दिया गया इस तरह से बेगूसराय क्रिकेट क्लब क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर गई
कल कुल चार मैदान में चार क्वाटर फाइनल खेले जाएंगे
1. तेघरा ब्लॉक के मैदान में
तेघरा क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब
2. गाँधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और छौराही क्रिकेट क्लब
3. आर के सी मैदान में दिनकर क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब
4. उलाव मैदान में बरौनी क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब



Post Comment