Loading Now
×

सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने ज्ञान भैरव क्रिकेट एकेडमी को 41 रन से हराया।

सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 25/12/24 को स्पार्टन क्लब बनाम ज्ञान भैरव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया । टॉस स्पार्टन ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया।

स्पार्टन क्लब ने 30 ओवर के मैच में 148 रन बना कर ऑल आउट हो गई । स्पार्टन के तरफ़ से सबसे ज्यादा आर्यन 27 रन और फ़ैशल 23 रन बनाएं। ज्ञान भैरव के तरफ से करण ने 3 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी ज्ञान भैरव ने 27ओवर में 109रन बना कर ऑल आउट हो गई । जान भैरवत के राहुल ने 25रन बनाए ।स्पार्टन के तरफ से मोहम्मद असीम ने 5 विकेट झटके।असीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर रवी और आर्यन कुमार सिंह थे। कल का मैच परफेक्ट क्रिकेट क्लब बनाम जीरादेई क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment