Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर फुटबॉल लीग में काका इलेवन जीता

पटना, 25 दिसंबर। रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में काका इलेवन ने इलेवन ब्रदर्स को 2-1 से हराया। संत माइकल स्कूल एफसी के नहीं आने के कारण जूनियर न्यू यारपुर एफसी को वाकओवर दिया गया।

संजय गांधी स्टेडियम में काका इलेवन और इलेवन ब्रदर्स एफसी के बीच मैच खेला गया। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत 36वें मिनट में हुई। काका इलेवन एफसी के मनीष कुमार ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। 55वें मिनट में राजेश कुमार ने गोल कर इलेवन ब्रदर्स को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

इसके 1 मिनट बाद यानी 56वें मिनट में रोहन कुमार ने गोल कर काका इलेवन को 2-1 की बढ़त दिला दी। इलेवन ब्रदर्स के राजेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोहर राय ने प्रदान किया। इलेवन ब्रदर्स के रोहन कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, मोहन कुमार, किशन कुमार और सामंत कुमार थे।

पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव गोपीनाथ दत्ता ने बताया कि 26 दिसंबर को पटना एकेडमी और मुसल्लहपुर के बीच होने वाला मुकाबला स्थगित कर दिया गया है। दूसरा मैच दो बजे से पीवाईएफसी और स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब के बीच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment