बिहार महिला बॉल बैडमिंटन बीहट के बेटियों का चयन।
बेगूसराय : रायगढ ( महाराष्ट्र ) में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( महिला वर्ग ) में भाग लेने वाली बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम मे बेगूसराय बीहट के दो खिलाड़ी का चयन किया गया है।
यह जानकारी बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकाश कुमार ने दिया उन्होंने बताया की वार्ड 28 निवासी रामानुज दास के पुत्री युक्ता रानी वही वार्ड 28 निवासी रामलखन महतो के पुत्री पूनम कुमारी दोनों खिलाड़ी को बिहार टीम मे सामिल किया गया है 15 से 17 दिसंबर तक मधेपुरा मे 31वी सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेगूसराय की महिला टीम टीम उप विजेता रही थी।

इसी प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ी को बिहार में शामिल किया गया वही बिहार महिला टीम कोच के रूप मे बेगूसराय जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकाश कुमार होंगे। खिलाड़ियों का चयन होने के उपलक्ष में एवं बीहट के विकास कुमार को बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक बनायें जाने पर ,तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, मध्य विद्यालय बीहट प्रधान रंजन कुमार मध्य विद्यालय बीहट एवं किलकारी कोऑर्डिनेटर अनुपमा सिंह,जिला बॉल बैडमिंटन संघ, बेगूसराय के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद, बबिता देवी,नगर परिषद बीहट के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय केंद्रीय विद्यालय मोकामा के खेल शिक्षक अजय सिंह
डी ए वी बेगूसराय खेल शिक्षक रंजीत कुमार केंद्रीय विद्यालय बरौनी के खेल शिक्षक आकाशदीप कुमार,भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय एफ सी आई थाना प्रभारी अंजली कुमारी एफ सी आई ए एस आई प्रीतम कुमार और समाजसेवी प्रियम कुमार अजय कुमार सिन्टू सिंह,शंभु देवा सहित कई गणमान्य खेलप्रेमियों ने अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।



Post Comment