भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट अकादमी ए 5 विकेट से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम वाईएमसीसी के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए |विशाल ने सर्वाधिक 20 रन, चंदन ने 19 रन, सुरेंद्र ने 17 रन, अनीस राजा ने 15 रन, आरीज एवं राजू ने 12-12 रनों का योगदान किया| आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने सर्वाधिक तीन विकेट ,धीरज ने एक विकेट तथा अभिनव एवं अंकित ने दो-दो विकेट लिया |

141 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट अकादमी की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया |आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से आकाश में सर्वाधिक 59 रन ,अंकित ने नाबाद 28 रन, अभिनव ने 12 रनों का योगदान किया |वाईएमसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने सर्वाधिक तीन विकेट, विशाल एवं नीतीश को एक-एक विकेट मिला|
इस प्रकार आरा क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, लीग संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी विपुल कुमार, समरेश कुमार, वरुण राज, धीरज कुमार उपस्थित थे |
कल का मैच जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment