मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहुगढ क्रिकेट क्लब ने यूथ क्रिकेट क्लब को 79 रन से हराया
मधेपुरा : आज दूसरा लीग मैच साहुगढ़ क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें साहुगढ क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करनी उतरी साहुगाढ की टीम 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए ,साहुगढ क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित 53 रन और गौरव 41 रन, अहसान 32 रन,सुदर्शन 24 बनाए, यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से रवि 2 विकेट ओर गौतम 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी ,यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष ने 42 और हरे राम ने 21 रनों का योगदान दिया ,साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की ओर से एहसान ने 4 विकेट और सुदर्शन 3 विकेट लिए ओर इजमाम 2 विकेट लिए।
इस तरह से साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की टीम ने 79 रनों से इस मैच को जीता। आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच साहुगढ़ क्रिकेट क्लब बनाम एलेवन स्टार सिंघेश्वर के बीच खेला जाएगा।
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद ,बिट्टू यादव,आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।



Post Comment