कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग: विजन ने कुदरा को और भारतीय ने आर.बी.एस को हराया
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का नौवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विजन क्रिकेट क्लब,भभुआ और कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा के बीच खेला गया।जिसमें विजन क्रिकेट क्लब ने कुदरा क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 134 रनों से हरा दिया।
सुबह कुदरा सी.ए ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया , टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवरों में 8 विकेट गंवा कर 227 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाई जिसमें सिद्धार्थ ने 72 रन,सुरजल ने 57 और चंदन ने 18 रन की पारी खेली । गेंदबाजी में कुदरा सी.सी.की ओर से अमीर, ईश्वर,और गौरव ने 2-2 विकेट और राहुल ने 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कुदरा क्रिकेट क्लब की पुरी टीम 24.3 ओवर में मात्र 93रन बनाकर धराशायी हो गई जिसमें सौम्यजीत, ईश्वर ने 14-14 रन, तथा अर्पित विहर्ष देव ने 7-7 रन बनाए , विजन सी.सी की ओर से गेंदबाजी में सुधांशु रंजन ने 3, मोनु और सुरजल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। सुरजल यादव को उनके आलराउंड प्रदर्शन 57रन और 2 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ‘मन्नू’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशु आर्या तथा स्कोरिंग आहान ने किया।
एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के दसवें मुकाबले में बी.डी.सी.ए ने आर.बी.एस. क्रिकेट क्लब को 93रनों से हरा कर लीग में अपनी दुसरी जीत अर्जित की। आर.बी.एस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी.डी.सी.ए ने आदित्य साहनी 38 रन,साहिल कुमार 27 रन और आदित्य कुमार के 24 रन के बदौलत 29.2ओभर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाए, आर.बी.एस. के तरफ से बाबी, सावन,लारेन, आबिद ने 2-2 विकेट और लवकुश ने 1 विकेट प्राप्त किया।
156 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी आर.बी.एस की टीम हर्ष सिंह के घातक गेंदबाजी (7-विकेट) के सामने 18.3 ओवर में मात्र 65 रन पर धाराशायी हो गई,आरबीएस की ओर से रुद्र ने 20, सुर्यदेव 12 और सावन राज ने 8 रनों का योगदान दिया ,वही बी.डी.सी.ए के तरफ से हर्ष सिंह के 7 विकेट के अलावा अंश ने 2 तथा अभय ने 1विकेट लिया, हर्ष सिंह को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जिसे संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।मैच मे अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह ने तथा स्कोरिंग विजय कुमार ने किया।
शुक्रवार को कैमूर युथ सी.ए बनाम कैमूर सी.ए का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और भारती स्पोर्ट्स सी.सी व स्टार सी.सी का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।



Post Comment