रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर फुटबॉल लीग में स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब विजयी
पटना, 26 दिसंबर। रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में स्टडी एंड स्पोट्र्स ने पीवाईएफसी को 4-0 से हराया।
स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए इस मैच में स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब के खिलाड़ियों का जलवा रहा। खेल के 10वें मिनट में रवि कुमार ने गोल कर स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 19वें मिनट, 46वें मिनट और 48वें मिनट में क्रमश: अंकित कुमार, क्षितीज प्रकाश और सुमित कुमार ने गोल कर स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब को 4-0 की जीत दिला दी।

पीवाईएफसी के राहुल और सुनील टुडू को पीला कार्ड दिखाया गया। विजेता टीम के अनिकेत को पूर्व खिलाड़ी ओम प्रकाश चौधरी ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के रेफरी सामंत कुमार, सुनील कुमार, मोहन कुमार और शुभम कुमार शर्मा थे।
पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव गोपीनाथ दत्ता ने बताया कि इलेवन स्टार, मोकामा की टीम दो मैचों में वाकओवर दे चुकी है इसीलिए उसे लीग से बाहर कर दिया गया है। 27 दिसंबर को स्पोर्टिंग एफसी के साथ मुकाबला नहीं खेला जायेगा और स्पोर्टिंग एफसी को पूर्ण अंक मिलेंगे। 27 दिसंबर को दूसरा मैच टर्फ एरिना, पटना और रैनबो एफए के बीच खेला जायेगा।



Post Comment