सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा किया गया 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जो कि सीतामढ़ी क्रिकेट संघ के द्वारा 27-12-2024 को मां जानकी स्टेडियम डुमरा में किया गया । जिसमें उद्घाटनकर्ता माननीय संसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर,मुख्य अतिथि श्री रिची पांडे जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी,विशिष्ट अतिथि श्री राम कृष्ण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीतामढ़ी,स्वागत भाषण श्री भद्र जी अध्यक्ष नॉर्दर्न सहोदय,धन्यवाद ज्ञापन श्री संजय प्रसाद सिंह अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ,मंच संचालन श्याम किशोर प्रसाद सीईओ एसडीसीए उपस्थित थे।
वहीं श्री राजीव कुमार,श्री पंकज श्रीवास्तव,श्री पंकज कुमार सिंह,श्री विवेक मिश्रा,श्री अखिलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे । नॉर्दर्न सहोदय की तरफ से श्री विजय सुंदरका, वैभव सुंदरका, एहतसाम हुसैन,श्री संजीत मिश्रा,सहित सभी प्रतिभागी विद्यालय के प्राचार्य भी मौजूद थे।

साथ ही मैच का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रिची पांडे ने बल्लेबाजी कर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राम कृष्ण गेंदबाजी कर किया ।वही आज का मैच जो कि सेक्रेड हार्ट ओर संतजोसेफ के बीच खेला गया । सेक्रेड हार्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रनों लक्ष्य रखा ।
सेक्रेड हार्ट की तरफ से बल्लेबाज प्राकृत 33,संदीप 27 तथा आदित्य कुमार 25 रनों का योगदान दिया। संतजोसेफ की तरफ से अभिषेक ने 3,सिद्धार्थ ने 2 तथा साकिब ने 1विकेट लिया । वहीं जवाब में उतरी संतजोसेफ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी । वहीं संतजोसेफ की तरह से साकिब ने 47 ,अरब ने 12 रनों का योगदान दिया । सेक्रेड हार्ट की तरफ से अभिजीत,आदित्य तथा फैज ने 2-2 विकेट लिए ।
वहीं सेक्रेड हार्ट ने इस मैच को 29 रनों से जीत लिया । सेक्रेड हार्ट के आदित्य को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं आज के मुख्य अंपायर अंकेश झा तथा सुंदरम कुमार थे । स्कोरर के रूप में प्रियांशु,वैभव मौजूद थे साथी कॉमेंटेटर लक्ष्य राज मौजूद थे ।



Post Comment