Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : दिनकर सीसी,बेगूसराय सीसी और तेघड़ा की टीम विजयी ।

बेगुसराय : सीनियर जिला क्रिकेट लीग में आज पहला क्वार्टर फाइनल गांधी स्टेडियम के मैदान में दिनकर क्रिकेट क्लब एवं डंडारी क्रिकेट कलब के बीच मैच खेला गया ।

जिसमें दिनकर क्रिकेट कलब के कप्तान राम बिनीत शरण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चालीस ओवर में छह विकेट के नुक़सान पे सलामी बल्लेबाज़ शिवम राज की तूफ़ानी पारी 57 बॉल पे 113 रन ,राम बिनीत शरण के 84 रन एवम् पुष्पम के 68 रन ,हिमांशु कुमार के 46 रन,ललन कुमार के नाबाद 18 की बदौलत 395 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया | डंडारी क्रिकेट कलब के अविनाश एवं ऋतिक को एक -एक विकेट मिला ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डंडारी क्रिकेट कलब के बल्लेवाज कृष्णा कुमार के 28 रन के अलावा सारे बल्लेवाज सस्ते में आउट हो गए ।ललन कुमार,सौरभ कुमार,राम कुमार एवं विशाल ने दो-दो विकेट लिया ।इस तरह दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 295 रन के विशाल अंतर से जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी ।मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मो शकील आशीष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिवम राज को प्रदान किया।

दूसरा मुकाबला ग्रीन पार्क मैदान में बरौनी क्रिकेट क्लब एवम् बेगुसराय क्रिकेट कलब के बीच खेल गया ।जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट कीपर अनुभव के शानदार 96 रन ,जयंत गौतम के 42 रन,हर्ष कुमार के 40 रन की बदौलत 40 ऑवर में छह विकेट खोकर 243 रन बनाया ।जवाब में उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब ने मात्र 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । अतुल प्रकाश ही केवल टिक कर खेल कर 67 रन बना सके ।बेगूसराय क्रिकेट क्लब टीम के सोनू कुमार चार विकेट झटके ।59 रन से मैच जीत कर बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने सेमी फ़ाइनल में जगह बनानेवाली दूसरी टीम बनी ।बेगूसराय क्रिकेट कलब के अनुभव कुमार को मैन ऑफ़ दी मैच घोषित किया गया ।

तेघरा ब्लॉक मैदान में हुए चौथे क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला में तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 198 रन बनाके ऑल आउट हो गई ।अजिंकेय वत्स 62 ,समीर 33 रन अनुराग 30 रन का योगदान दिया | जवाब में उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की पूरे तीस ओवर में आठ विकेट खो कर मात्र एक 186 रन ही बना सकी ।इस तरह से तेघरा क्रिकेट क्लब ने 12 से रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बनी । रौशन कुमार को तीन विकेट लेने के कारण मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया है।

Post Comment