Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहुगढ क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर को 90 रन से हराया।

मधेपुरा : आज तीसरा लीग मैच साहुगढ़ क्रिकेट क्लब और एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें साहुगढ क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साहुगाढ की टीम 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए ,साहुगढ क्रिकेट क्लब की ओर से प्रशांत चौधरी 46 रन और गौरव 19 रन, अहसान 29 रन,राहुल 26 बनाए,विराज 22 रन बनाए। एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से महबूब 5 विकेट ओर मनीष 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी , एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यम ने 14 और सागर ने 19 रनों का योगदान दिया ,साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की ओर से एहसान ने 4 विकेट और राहुल 5 विकेट लिए ।

इस तरह से साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की टीम ने 90 रनों से इस मैच को जीता। आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच घुरगांव क्रिकेट क्लब बनाम युथ क्रिकेट क्लब कटेया के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद ,बिट्टू यादव,आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

Post Comment