Loading Now
×

सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब ने फरहान क्रिकेट एकेडमी को 70 रन से हराया।

पटना : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 27/12/24 को रॉयल क्लब बनाम फरहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।

टॉस रॉयल ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। रॉयल क्लब ने 30 ओवर के मैच में 144 रन बना कर ऑल आउट हो गई । रॉयल के तरफ़ से सबसे ज्यादा प्रिंस 26 रन और कप्तान रोहन ने 21 रन बनाएं। फरहान के तरफ से संजीत 4 विकेट और राहुल ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी फरहान एकेडमी ने 23 ओवर में 74 रन बना कर ऑल आउट हो गई । फरहान एकेडमी के दिनेश ने 20 रन बनाए । रॉयल के तरफ से सैफ ने 3 विकेट झटके।सैफ को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर चंदन और आर्यन थे। कल का मैच जिरादेई क्रिकेट क्लब बनाम अनुभव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Post Comment