Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : टर्फ एरिना और रैनबो ने अंक बांटे

पटना, 27 दिसंबर। रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में टर्फ एरिना और रैनबो एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टर्फ एरिना की ओर से उज्ज्वल कुमार जबकि रैनबो एफसी की ओर से प्रणय कुमार ने गोल दागे। प्रणय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने प्रदान किया। मैच के रेफरी शुभम कुमार शर्मा, सामंत कुमार, सुनील कुमार और मोहन कुमार थे।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि अब जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के मुकाबले 8 जनवरी से खेले जायेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment