भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब 50 रनों से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट लीग भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया ।राइजिंग स्टार की तरफ से गोविंद नारायण ने सर्वाधिक 63 रन, राजीव ने 40 रन ,आर्यन ने 16 रन , ऋतुराज ने 20 रन तथा पीयूष कुमार ने 20 रनों का योगदान किया ।बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन को सर्वाधिक तीन विकेट ,अंकित को एक विकेट मिला ।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी की टीम 150 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि बिहिया के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया ।ओपनर अंकित ने 45 रन एवं रूपम ने 49 रनों का योगदान किया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बिहिया की तरफ जाकिर ने 15 रन, राज चौधरी ने नाबाद 18 रनों का योगदान किया |
इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका| राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक तीन विकेट ,आतिश एवं अमित ने दो-दो विकेट तथा प्रियांशु को एक विकेट मिला। इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 50 रनों से जीत लिया । आज के मैच के निर्णायक अवनीश एवं रितेश थे ,स्कोरिंग ओम ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव ,कोषाध्यक्ष, लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय एवं विभिन्न क्लबो के सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे|
लीग का अगला मैच सोमवार को खेला जाएगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment