बिक्रमगंज इलेवन बना रोहतास जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन
रोहतास : कल दिनांक 29/12/2024 सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग के A डिवीजन का फाइनल मैच एस.पी. जैन कॉलेज ग्राउंड में खेला गया।
फाईनल मैच रोहतास इलेवन बनाम बिक्रमगंज इलेवन के बीच खेला गया रोहतास इलेवन ने टाॅस र्जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया बिक्रमगंज इलेवन ने निर्धारित 30 ओवरो में बल्लेबाजी करते हुए29.5 ओवरो ऑल आउट होकर10\193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें फिराक ने 39 बाॅल खेलकर 54 रन बनाया और सिद्धार्थ ने 26 गेंद खेल कर कि 28 रन बनाया।रोहतास इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने 5.4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया और पप्पू ने तीन ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास इलेवन कि टीम 28.3 ओवरो मे पूरी टीम 180\10 रन पर ऑल आउट हो गई रोहतास इलेवन कि ओर से बल्लेबाजी करते हुए तरुण ने 20 गेंद में 29 रन बनाया और मनीष ने 43 गेंद में 43 रन बनाया। विकमगंज इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अकाश ने 4.4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया और शुभम ने 6 ओवर में 29 रन लेकर तीन विकेट प्राप्त किया वरूण मे 6 ओवर में दो विकेट लियाबिक्रमगंज इलेवन ने फाइनल मैच 23 रनो से जीत लिया। फिराक खान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एस.पी जैन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नवीन कुमार जी को संघ की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने बुक के दे कर सम्मानित किया और इस टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया।
विजेता टीम को माननीय अध्यक्षा कल्पना कुमारी विशिष्ट अतिथि डॉ नवीन कुमार और चंद्रशेखर पासवान जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया उप विजेता टीम को टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान एवं डॉ नवीन सर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वहां मौजूद गणमान्य एसपी जैन कॉलेज के प्रोफेसर सुरेंद्र सर पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार,बनारसी दादा, शैलेश कुमार, आर.डी.सी.ए , जॉइंट सेक्रेटरी मंटू कुमार कोषाध्यक्ष रोहन मिश्रा, मुख्य चयन कर्ता आजाद खान,संजुबाबा,साधन ,दिपक ,स्कोरर गोलु कुमार,एंकर की भुमिका मे पूर्व क्रिकेटर संतोष ओझा, सतीश कुमार, रंजन कुमार, जबकि निर्णायक मंडली की ओर से राकेश कुमार और चन्दन कुमार उपस्थित रहे ।



Post Comment