Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में एलेवेन स्टार जूनियर्स ने नटराज जूनियर्स को 6 विकेट से हराया।

  • एलेवेन स्टार जूनियर्स के गेंदबाज अभिषेक बने मैन ऑफ द मैच ।4.5 ओवर, 24 रन, 4 विकेट

शिवहर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 जूनियर डिविजन के छठे मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर नटराज जूनियर्स ने‌ पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नटराज जूनियर्स ने 26.5 ओ्र में 123 रन बनाए।

एलेवेन स्टार जूनियर्स की ओर से गेंदबाज अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, मिथिलेश और शशांक ने 3-3 विकेट लिया।124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवेन स्टार जूनियर्स की टीम ने 20वें ओवर में हीं 4 विकेट गंवा कर इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया । टीम के लिए विजय ने 38, सात्विक ने 31 और आलोक ने 24 रनों की पारी खेली।

नटराज जूनियर्स के गेंदबाज सोनू ने एलेवेन स्टार जूनियर्स के 3 बल्लेबाजों को आउट किया । आज की जीत के साथ एलेवेन स्टार जूनियर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तिसरी टीम बन गयी एवं रन‌ रेट के आधार पर नटराज जूनियर्स ने भी सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलेवेन स्टार जूनियर्स के गेंदबाज अभिषेक को प्रदान किया गया।

आज सुबह मैच प्रारंभ होने से पहले बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक नंदन सिंह ने खिलाङियों से परिचय प्राप्त किया, टॉस का सिक्का उछाला एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

वर्षांत एवं नव वर्ष के अवसर पर दिनांक 31 दिसंबर और 1 जनवरी को‌ कोई मैच नही होंगे। 2 जनवरी को जूनियर डिविजन का पहला सेमीफाइनल मैच भारती जूनियर्स और रॉयल टाइगर जूनियर्स के बीच खेला जाएगा ।

Previous post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यूथ चलेजर्स क्रिकेट क्लब ने नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

Next post

U16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: बिहार के प्रीतम राज ने क्रिकेट में तोड़ा कई रिकॉर्ड, महज 13 साल 6 महीने की उम्र में किया गजब का करनामा।

Post Comment