मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यूथ चलेजर्स क्रिकेट क्लब ने नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।
मधेपुरा : आज छठा लीग मैच नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब और यूथ चलेजनर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें नेहालपट्टी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने 25 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए , नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से अमृत 31 रन और निक्कू 18 रन,राहुल 15 रन बनाए। यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से रूपेश 3 विकेट,आशीर्वाद 2 विकेट ओर आशीष ने दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 123 रन बना लिये , यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज ने 29 रन और राहुल ने 40 रनों शुशील झा 27 का योगदान दिया , नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से रंजित ने 2 विकेट लिए ।इस तरह से यूथ चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 7 विकेट से इस मैच को जीता।
आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच मधेपुरा क्रिकेट क्लब बनाम जूनियर मधेपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, एवं आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।



Post Comment