भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में भोजपुर पैंथर ने अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू को 7 विकेट से हराया
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर का मुकाबला अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू से प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए |अवेंजर की तरफ से रोहित ने 13 रन, नवीन ने 17 रन, ओंम ने 20 रन ,प्रशांत ने नाबाद 24 रन ,विकास ने 14 रन और आयुष ने 13 रनों का योगदान किया |भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशालमित्रा ने सर्वाधिक तीन विकेट, दीपू, गणेश एवं सुमित को दो-दो विकेट मिला |आकाश को एक विकेट मिला|

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर पैंथर की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया| भोजपुर पैंथर की तरफ से मोहम्मद राशिद ने सर्वाधिक नाबाद 51 रन, आकाश ने 44 रन एवं राजीव ने 21 रनों का योगदान किया| अवेंजर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत ने दो विकेट और ओम ने एक विकेट लिया |इस प्रकार भोजपुर पैंथर ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया |
आज के मैच के निर्णायक तेजस एवं निशांत थे, स्कोरिंग ओम ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय एवं विभिन्न क्लबो के सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे| लीग का अगला मैच 2 जनवरी को खेला जाएगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment