Loading Now
×

सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने बब्लू क्रिकेट एकेडमी को 98 रन से हराया।

सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 31/12/24 को स्पार्टन क्लब बनाम बब्लू क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया । टॉस स्पार्टन क्लब ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया।

स्पार्टन क्लब ने 30 ओवर के मैच में 8 विकेट पे 167 रन बनाएं ।स्पार्टन क्लब के तरफ़ से सबसे ज्यादा मोहम्मद वेश 38 रन और विशाल ने 25 रन बनाएं। बब्लू एकेडमी के तरफ से रजत ने 4 और ऱफ़िक़ ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी बब्लू एकेडमी ने 19 ओवर में 69 रन बना कर ऑल आउट हो गई । बब्लू एकेडमी के अर्जून ने 12 रन बनाए । स्पार्टन के तरफ से विशाल,अमित,वेश ने क्रमशः 2-2 विकेट झटके। स्पार्टन के खिलाड़ी मोहम्मद वेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर चंदन और रवि थे। कल का मैच ज्ञान भैरव क्रिकेट एकेडमी बनाम कैफ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment