मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में मधेपुरा क्रिकेट क्लब को वॉक ओवर दिया गया।
मधेपुरा : आज सातवां लीग मैच जूनियर मधेपुरा क्रिकेट क्लब और मधेपुरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाना था ,जिसमें जूनियर मधेपुरा क्रिकेट टीम के नही आने पर मधेपुरा क्रिकेट क्लब को वॉक ओवर दे कर अंपायर के द्वारा मधेपुरा क्रिकेट क्लब को जीत घोषित किया गया।मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जूनियर मधेपुरा क्रिकेट क्लब पर उचित करवाई किया जायेगा।
आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि 02 जनवरी 2025 का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट क्लब बनाम धुरगांव क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, एवं आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।



Post Comment