19वी राष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में बिहार को मिले 9 मेडल
- [ नेशनल ऑफिसियल अवार्ड से सम्मानित हुए बिहार के 4 ऑफिसियल ]
चंडीगढ़ : मत्सोगी-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में चंडीगढ़ स्टेट मत्सोगी-डो संघ द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में मुख्य अतिथि श्री जसपाल सिंह जी अडिशनल डायरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस के समक्ष
आयोजित 19वीं राष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में
बिहार स्टेट मत्सोगी-डो संघ के खिलाड़ियो ने 3 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ कुल 9 मेडलों पर कब्ज़ा किया।
जिसमें अंडर 15 आयु वर्ग में क्रमशः शैली कुमारी, छोटी कुमारी ने इंडिविजुअल फाइट में सिल्वर मेडल और खुशी कुमारी तथा ख़ुशबू कुमारी, शैली कुमारी, छोटी कुमारी ग्रुप फाइट ने ब्रॉन्ज़ मेडल निकाला और पुरुष आयु वर्ग के कलर बेल्ट सीनियर कैटेगरी में ओमविकाश कुमार साह ने बेहतरीन मुकाबले के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल पर कब्ज़ा किया ।

ब्लैक बेल्ट सीनियर कैटेगरी में
अनूप कुमार ने ब्रॉन्ज़ मेडल और महिला वर्ग में पूजा कुमारी ने सिल्वर मेडल निकाल कर बिहार का नाम रौशन किया ।
बिहार राज्य संघ के सचिव श्री विनय कुमार ने बताया कि बिहार टीम लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही है ।
बिहार राज्य मत्सोगी-डो संघ के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर
डॉ अमीरुल हक़ शम्स के नेतृत्व में आने वाले समय मे बिहार नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन करेगा ।
डॉ अमीर ने बताया कि 20वीं नेशनल जम्मू कश्मीर में आयोजित की जाएगी अतः बिहार राज्य मत्सोगी-डो संघ ने अपनी दावेदारी आगामी 21 राष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप के आयोजन के लिए किया हैउम्मीद है बिहार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रूप से उभर कर सामने आएगा ।
डॉ.आमिर ने बताया कि बिहार टीम आगामी माह जून में आयोजित होने वालीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दृतीय एशियन मत्सोगी-डो चैंपिनशिपन जो नेपाल में होगीं उसकी तैयारी के लिए कैम्प लगा कर ट्रेनिंग दी जायेगी सफ़ल खिलाड़ीयो का ही चयन किया जायेगा ।
बिहार राज्य की तरफ से नेशनल प्रतियोगिता हेतु ऑफिसियल के रूप में डॉ अमीरुल हक़, विनय कुमार, पूजा कुमारी, और अनूप कुमार को मुख्य अतिथि श्री जसपाल सिंह जी अडिशनल डायरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस आई.टी.बी.पी. भारत सरकार के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
बिहार मत्सोगी-डो की इस उपलब्धि पर बिहार अध्यक्ष श्री नीरज कुमार, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मधुरेश कुमार, डॉ रामेश्वर सिंह, डॉ.के.एहतेशाम अहमद, अभिजीत कुमार, कमल कुमार पटेल, सिद्धि कुमार, बबीत सिंह, मो.हारून अंसारी, दिलीप कुमार, मो. हलीम अंसारी, विनीत कुमार शर्मा, डॉ आसिफ़ हुसैन, पदम बिलोचन गिरी, मो.हमीदुद्दीन, ओमकार नाथ तिवारी, शिवम सिंह, शिल्पा साह, विवेक सिंह, नबील अहमद, संजय कुमार, रवि श्रीवास्तव, अनवारुल हक़ एवं विभिन्न खेलो के ज़िला सचिवों ने बधाई दिया ।



Post Comment