कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विज़न सी.सी की ट्राफी फाईटर पर आसान जीत।
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का उन्नीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम में ट्राफी फाईटर सी.सी.भभुआ और विज़न क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।जिसमें विज़न सी.सी. ने ट्रॉफी फाइटर को एकतरफा मुकाबले में 97 रनों से हरा दिया।
सुबह विज़न सी.सी. ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 9 विकेट गंवा कर 205 रन बनाई जिसमें सिध्दार्थ 46,भरत 38 और राहुल ने 23 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में ट्रॉफी फाइटर सी.सी.की ओर से विशाल ने 4, सुहेल ने 2,और शानु ने ने 1विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रॉफी फाइटर ने 24.2ओवर में सभी विकेट गंवाकर 108 रन ही बना सकी । जिसमें विशाल 24, उत्कर्ष 9 और अभिनव ने 9 रन बनाए। विज़न सी. सी.की ओर से गेंदबाजी में चंदन 3, इकबाल और सुरजल ने 2-2 विकेट लिया । चंदन कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी 3 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी सद्दाम हुसैन ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग अंशु आर्या ने किया।
शुक्रवार को ट्राफी फाईटर सी.सी.बनाम विज़न सी.ए. का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और विनर सी.सी व आरबीएस सी.सी का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।



Post Comment