Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी आफ मैनेजमेंट की एक आवश्यक बैठक संपन्न

सारण : आज दिनांक 3 जनवरी 2025 को सारण जिला क्रिकेट संघ के की कमिटी आफ मैनेजमेंट की एक आवश्यक बैठक ईदू कुमारी उर्फ अनु सिंह के अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की बिहार क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार हर हर उम्र के ग्रुप के खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर दिनांक 15 जनवरी 2025 तक जिला से सिलेक्शन कर भेजना है जिला का जूनियर क्रिकेट लीग समाप्त हो चुका है।

इस आधार पर दिनांक 6 जनवरी 2025 को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में दिन के 10:00 बजे से 2:00 बजे तक अंडर 16 के सभी खिलाड़ी अपने सभी आवश्यक कागजात के साथ साथ में ओरिजिनल का कागज भी लाना है उसकी छाया प्रति जमा कर देना है सभी कागजीतों की आवश्यक जांच करने के बाद अंडर 16 का सूची बनाकर बच के साइट पर लोड कर देना है ठीक उसी प्रकार अंडर-19 का दिनांक 12 जनवरी 2025 को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में दिन के 10:00 बजे से 2:00 बजे तक जमा कर देना है आवश्यकता पड़ने पर इन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल 13 और 14 का होगा।

इसी प्रकार दिनांक 12 जनवरी 2025 2025 को 2:00 बजे के बाद अंडर 23 एवं सीनियर वर्क के खिलाड़ियों का ठीक उसी प्रकार से कागज जमा होगा जरूरत पड़ने पर 15 तारीख को ट्रायल होगा इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी सचिव रजनीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह राजन प्रसाद यादव बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा संजीव कुमार सिंह पॉल इस्माईल कैशर अनवर रवि राय खालिद राजू सुनील कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे

Previous post

विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट-ऐ : बंगाल ने बिहार से छिना मैच, कप्तान सूदीप की शतकीय पारी ने दिलाई जीत

Next post

अस्मिता खेलों इंडिया खो- खो नेशनल में मुंगेर के पांच बालिका खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

Post Comment