Loading Now
×

स्वर्गीय आशुतोष नंदन सिंह स्मिर्ति क्रिकेट टूर्नामेंट में दानापुर रेलवे जीता।

नालंदा : आज NCA मैदान, एकंगरसराय, नालंदा में नालंदा क्रिकेट अकादमी बनाम दानापुर रेलवे के बीच आसुतोष नंदन सिंह स्मिर्ति टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें दानापुर रेलवे ने नालंदा क्रिकेट अकादमी को 90 रनो से हराया।

दानापुर रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाये। जिसमे सूर्या प्रकाश 61, अंकुश 28, रोहित 46, केशव नाबाद 47 तथा आदित्य 24 रन बनाये। तेज प्रताप 2/60,दीपक 2/52 तथा रणवीर 1/38 ।

जवाब में खेलने उतरी नालंदा क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पायी जिसमे रणवीर 34, तेज प्रताप 23 तथा दीपक नाबाद 55 रन बनाय। आदित्य 2/29, रवि 2/22, केशव 2/25, मनीष 1/13, सूर्य 1/18 और अंकुश 1/6 योगदान दिया।दानापुर रेलवे के केशव कुमार को MAN OF THE MATCH दिया गया।

निर्णायक की भूमिका में परवेज मुस्तफ़ा तथा मनीष राज ने निभाया वहीँ क्षितिज पिर्यदर्शी द्वारा स्कोरर का कार्यभार संभाला गया।

Post Comment