Loading Now
×

कल 4 जनवरी को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के लिए ऐतिहासिक दिन

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का उद्घाटन मैच कल महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होने जा रहा है|

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा पहली बार महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर तीन टर्फ विकेट का निर्माण कराया गया है जिसका उद्घाटन कल दिनांक 4 जनवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे होने जा रहा है | मैदान एवं पिच को सुंदर तरीके से सजाया गया है एवं आगंतुक सारे अतिथियों का स्वागत के लिए जिला क्रिकेट संघ की कमेटी पूरी तरह तैयार है |

उद्घाटन मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच बिहार राज्य क्रिकेट संघ के पैनल अंपायरों द्वारा कराया जाएगा|जूनियर डिवीजन का मैच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एवं सीनियर डिवीजन का मैच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी |

Post Comment