Loading Now
×

सीतामढ़ी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट विजयी

सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1st हॉफ में बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट बनाम ज्ञान गंगा के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन ज्ञान गंगा के डायरेक्टर सुरेंद्र सुमन के द्वारा किया गया । वही सेक्रेड हार्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

वही पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रनों का लक्ष्य रखा । सेक्रेड हार्ट की तरफ से हामिद रजा ने 47 तथा आदित्य ने 45 रनों का योगदान दिया । वही ज्ञान गंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमनदीप ने 2 और प्रियांशु और पुरुषोत्तम ने 1-1 विकेट चटकाए ।

वही जवाब में ज्ञान गंगा की टीम बल्लेबाजी करते हुए । 13.1 ओवर में सभी विकेट खोकर इस 72 रन ही बना सकी वही इस मैच को सेक्रेड हार्ट ने 101 रनों से जीत लिए । जिसमें ज्ञान गंगा की तरफ सुजीत कुमार ने 11 तथा प्रियांशु ने 10 रनों का योगदान दिया । जसेक्रेड हार्ट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदर्श ने 3, हिमांशु ओर मजहर ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेक्रेड हार्ट के आदित्य कुमार को दिया गया ।2nd हॉफ में बालिका वर्ग का मैच सेक्रेड हार्ट और हेलेंस के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव gyan प्रकाश के द्वारा किया गया ।

वही सेक्रेड हार्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही सेक्रेड हार्ट की टीम बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 78 रनों का लक्ष्य रखा । वही मुस्कान ने 11 रन तथा केके ने 6 रनो का योगदान दिया । वही हेलेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऐश्वर्या ने 2 विकेट तथा माही ने 2 विकेट प्राप्त की ।

वही जवाब में उतरी हेलेंस की टीम 15 ओवर 7 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी । हेलेंस की तरफ से संस्कृति ने 7 तथा प्रीति ने 6 रनों का योगदान दिया ।वही इस मैच को सेक्रेड हार्ट की टीम ने 9 रनों इस मैच को जीत लिया । सेक्रेड हार्ट की तरफ से अदिति ने 4 विकेट ओर केके ने 1 विकेट प्राप्त किया । विमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेक्रेड हार्ट की अदिति को दिया गया ।

वही मैच के बीच एसडीसीए की तरफ से सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज सिंह,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा उपस्थित रहे । अंपायर के रूप में सुंदरम तथा अंकेश, स्कोरर वैभव तथा निशांत,कॉमेंटेटर लक्ष्य मौजूद थे ।

Post Comment