कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में ट्रॉफी फाइटर ने विजन और विनर ने आरबीएस को हराया।
- आकाश का शतक, शानू और अनुराग का पंजा
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का बीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में ट्रॉफी फाइटर और विज़न क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।जिसमें ट्रॉफी फाइटर ने विज़न क्रिकेट अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 99 रनों से हरा दिया।
सुबह ट्राफी फाईटर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 225 रन बनाई जिसमें आकाश साहनी ने शानदार 130 रन की पारी खेली इसके अलावा कृष्णा 34 और संघर्ष ने 9 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में विजन सी.ए.की ओर से आशुतोष ने 3 विकेट और आर्यन , विराट,अमीतेष ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विज़न क्रिकेट अकादमी 21.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी । जिसमें विराट 46,सार्थक 45 और प्रियांशु ने 12 रन बनाए। ट्राफी फाईटर की ओर से गेंदबाजी में शानु ने शानदार 5 विकेट, अभिनव 2 और सुमंत ने 1 विकेट लिया । आकाश साहनी को उनके शानदार 130 रनों के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी खेल शिक्षक शौकत अली ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशू आर्या तथा स्कोरिंग अभिमन्यु ने किया।
उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के इक्कीसवे मुकाबले में विनर सी.सी ने आरबीएस को 8 विकेट से हरा कर लीग में अपनी चौथी जीत अर्जित की। आर.बी.एस क्रिकेट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लवकुश 28,बाबी कुमार 19 और आबिद अली के 9 रन के बदौलत 23.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 107 रन बनाए, विनर सी.सी.के तरफ से अनुराग आगाज ने शानदार 5 विकेट विशाल सिंह 2 और रंजीत , प्रेम सिंह ने1-1 विकेट प्राप्त किया।
108 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी विनर सी.सी.की टीम ने 18.4 ओवर 2 विकेट खोकर 111 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ,जिसमें सिंटु यादव 55 और अनुराग आगाज 18 और अभिनय ने 16 रनों का योगदान दिया ,वही आर.बी.एस के तरफ से आबिद अली 1 विकेट लिया।अनुराग आगाज को उनके शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।
शनिवार को कुदरा सी ए बनाम विज़न सी.ए का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और स्टार सी.सी व आरबीएस सी.सी का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।



Post Comment