मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने जे पी सी सी क्रिकेट क्लब को 5 रन से हराया।
मधेपुरा : आज नोवा लीग मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब और जेपी सी सी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें जेपी सी सी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार की टीम ने 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 228 रन बनाए , यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से हरेराम 61 रन और राजा 41 रन,रवि रंजन 40 रन बनाए। जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की ओर से रोनिश 3 विकेट, भवेश 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना पाया , जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की ओर से बाबुल ने 46 रन और चुन्नू ने 47 रनों,गुरुशरण 27 रन,अनिमेष 24 रन का योगदान दिया , यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से कुलदीप ने 4 विकेट,सुबोध 3 विकेट लिए ।इस तरह से यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 5 रन से इस मैच को जीता।
आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब बनाम साहुगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।



Post Comment