Loading Now
×

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएस ने आर्य पब्लिक को 22 रनों से हराया

सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1st हॉफ में बालक वर्ग में डीपीएस बनाम आर्य पब्लिक के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन गुरुकुल डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमन के द्वारा किया गया । वही डीपीएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

वही पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रनों का लक्ष्य रखा । डीपीएस की तरफ से सावन कुमार ने 44 तथा रोहन ने 23 रनों का योगदान दिया । वही आर्य पब्लिक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए केशव कुमार ने 3 और अथर्व और सूर्यांशु ने 2-2 विकेट चटकाए ।

वही जवाब में आर्य पब्लिक की टीम बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर इस 136 रन ही बना सकी । वही इस मैच को डीपीएस ने 22 रनों से जीत लिया । जिसमें आर्य पब्लिक की तरफ से देव कुमार ने 26 तथा हर्ष राज ने 23 रनों का योगदान दिया । डीपीएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज और अभिषेक ने 3-3 ओर आदित्य,अस्मतुल्लाह ओर शुभम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीपीएस के युवराज को दिया गया ।2nd हॉफ में बालिका वर्ग का मैच सेक्रेड हार्ट और हेलेंस के बीच कराया गया । वही ज्ञान भारती के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

वही पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रनों का लक्ष्य रखा । वही कविता ने 16 रन तथा मुन्नी ने 15 रनो का योगदान दिया । वही संतोजोसेफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेनिफर ने 3 विकेट तथा मोना,रौशनी और एंजेल ने 2-2 विकेट प्राप्त की ।

वही जवाब में संतजोसेफ की टीम 15 ओवर 7 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी । संतजोसेफ की तरफ से एंजेल ने 24 तथा रौशनी कुमारी ने 13 रनों का योगदान दिया ।वही इस मैच को ज्ञान भारती की टीम ने 5 रनों इस मैच को जीत लिया । ज्ञान भारती की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कविता और मुन्नी ने 2-2 विकेट ओर सपना,आयुषी और स्नेहा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । विमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतजोसेफ की कप्तान एंजेल को दिया गया ।

वही मैच के बीच एसडीसीए की तरफ से सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज सिंह,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा उपस्थित रहे । अंपायर के रूप में सुंदरम तथा अंकेश, स्कोरर वैभव तथा निशांत,कॉमेंटेटर लक्ष्य मौजूद थे । कल दिनांक 5/01/24 को 1st हाफ में पहला सेमीफाइनल बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट बनाम हेलेंस के बीच खेला जाएगा और 2nd हाफ में डीपीएस और आरओएस के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा ।

Post Comment