कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में कुदरा ने विजन को और स्टार ने आरबीएस को हराया।
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का बाईसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा सी.सी.और विज़न क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।जिसमें कुदरा सी.सी ने विज़न क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया, सुबह कुदरा सी.सी.ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया,
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन सी.सी की टीम 29.4 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 169 रन बनाई जिसमें सार्थक ने शानदार 54 रन, विराट 45 रन और आशुतोष ने 31 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में कुदरा की ओर ईश्वर,सनम और गौरव ने 2-2 विकेट और आमिर व राहुल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुदरा क्रिकेट क्लब ने 28.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें अक्षत नाबाद 52रन, गौरव 37 और अर्पित ने 32 रन बनाए। विज़न की ओर से गेंदबाजी में अमितेश 2, और नजीबुल, आर्यन, आशुतोष ने 1-1 विकेट लिया । गौरव कुमार को उनके हरफनमौला प्रदर्शन 37 रन और 2 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के सहायक महादेव प्रसाद सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग अंशू आर्या ने किया।
उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के तेईसवें मुकाबले में स्टार सी.सी.ने रोमांचक मैच में आरबीएस क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हरा कर लीग में अपनी पहली जीत अर्जित की।
आर.बी.एस किक्रेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित के शानदार 66 रन, सुर्यदेव 48 रन और संजीव के 21 रन के बदौलत 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए, स्टार सी.सी.के तरफ से मो.तैफ ने 2 और मोहित ने 1 विकेट प्राप्त किया।
178 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी स्टार सी.सी.की टीम ने 29.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ,जिसमें निकेश मौर्या ने नाबाद 57 रन, कृष्णा 45 रन और देवेन्द्र ने 11 रनों का योगदान दिया ,वही आर.बी.एस के तरफ से आबिद अली और बाबी ने 3-3 विकेट और पियुष ने 1 विकेट प्राप्त किया निकेश मौर्या को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।
रविवार को रायल सी सी बनाम साईं भारती सी.ए का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम, मोहनियां और अंडर-14 जिला लीग में कंबाइंड इलेवन सी.सी व भारतीय इलेवन सी.सी का मैच अमीत सिंह जोगी स्टेडियम, मोहनियां में होगा।



Post Comment