Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट सीनियर लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब को 65 रन से हराया।

सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 3/1/25 को स्पोर्ट्स क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस रॉयल क्लब ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। रॉयल क्लब ने 30 ओवर के मैच में 9 विकेट पे 189 रन बनाएं।रॉयल क्लब के तरफ़ से सबसे ज्यादा अभिषेक 48 रन और प्रिंस ने 24 रन बनाएं। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से रिजू और प्रिंस ने 4-4 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब ने 24 ओवर में 124 रन बना कर ऑल आउट हो गई । स्पोर्ट्स क्लब के अबुल फराह ने 42 रन बनाए । रॉयल के तरफ से कप्तान रोहन ने 3 विकेट और आरिफ़ ने 3 विकेट झटके। रॉयल के कप्तान रोहन सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर चंदन और रवि थे। कल का मैच सिवानसिटी क्रिकेट क्लब बनाम बसंतपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Post Comment