Loading Now
×

भारती क्रिकेट क्लब शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

  • भारती क्रिकेट क्लब के स्पीन गेंदबाज वीर प्रकाश वर्मा बने मैन ऑफ द मैच। ( 2 ओवर, 5 रन, 3 विकेट)

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सीनियर डिविजन के पहले क्वार्टर फाइनल फाइनल मैच में।

आज सुबह टॉस जीतकर भारती क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में 10 विकेट गंवा कर 193 रन बनाए। टीम के लिए अब्दुल हमीद ने 40, सुमीत ने 35‌ और आयुष ने 33 रनों की पारी खेली।नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज लड्डू को 3, इमरान जफर और रेयाज आलम को 2-2 विकेट मिला।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15वें ओवर में हीं 73 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से भारती क्रिकेट क्लब ने लीग का पहला क्वार्टरफाइनल मैच 120 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।भारती क्रिकेट क्लब के गेंदबाज वीर प्रकाश वर्मा ने 3 विकेट, अमृत और अनमोल ने 2-2 विकेट लिया।

आज खेले गये पहले क्वार्टरफाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भारती क्रिकेट क्लब के गेंदबाज वीर प्रकाश वर्मा को प्रदान किया गया। जिन्होंने 2 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 5 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

कल आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 का दूसरा क्वार्टरफाइनल राइजिंग स्टार और यंग स्टार के बीच खेला जाएगा।आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और मो जहांगीर आलम ने की ।

Post Comment