आंगनबाड़ी सेविका के पुत्र प्रिंस राज का चयन बिहार सॉफ्टबॉल अंडर -17 टीम में हुआ,
वैशाली : बीते दिन बिहार सॉफ्टबॉल अंडर -17 टीम की घोषणा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित 68वें राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल अंडर 17 बालक वर्ग के लिए किया गया जिसमे प्रिंस का चयन किया गया।
प्रिंस राज वैशाली जिले के आंगनबाड़ी सेविका पुत्र हैं। हाजीपुर शुभई दक्षिण टोला निवासी मुकेश कुमार राय का पुत्र मां आंगनबाड़ी सेविका कुमारी प्रीति राज के पुत्र को चयन होने पर घर में हर्ष का माहौल है।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल एवं युवा सेवा विभाग महाराष्ट्र के जलगांव में प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को टीम में शामिल प्रिंस राज महाराष्ट्र के लिए रवाना होने पर शुभचिंतकों ने बधाई दिया।
मालूम हो कि खेल एवं युवा सेवा विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता स्कूल, जिला व राज्य स्तर पर पिछले दिनों आयोजित किया गया। जिसमें से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए जिले से प्रिंस राज को चयन किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के सॉफ्टबॉल अंडर 17 प्रतियोगिता के लिए प्रिंस राज समेत राज्य से 16 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। जिले से एक मात्र प्रतिभागी वैशाली के प्रिंस राज को चयन होने पर घर और गांव में खुशी का माहौल है।



Post Comment