Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में रायल सीसी व अंडर-14 में भारतीय इलेवन जीता

कैमूर : एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के चौबीसवें मुकाबले में  ने रायल सी.सी.ने साईं भारती सी सी को 9 विकेट से हरा कर लीग में अपनी दुसरी जीत अर्जित की।

साई भारती ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए राज तिवारी 31रन, विशाल शर्मा 22 रन और पियुष तिवारी के 19 रन के बदौलत 25.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 117 रन बनाए, स्टार सी.सी.के तरफ से शिवम,सुरज,तन्मय ने 2-2 और भोलु ने 1 विकेट प्राप्त किया।

117रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी स्टार सी.सी.की टीम आसानी से 17.5 ओवर में 1विकेट खोकर 118 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया , जिसमें तन्मय शानदार 50 रन और शिवम ने 46 रन बनाया वही साई भारती के तरफ से राज तिवारी ने एकमात्र विकेट प्राप्त किया, तन्मय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिव्यांग क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।

अमित सिंह जोगी स्टेडियम मोहनियां में खेले गये अंडर-14 जिला लीग में भारतीय इलेवन ने कंबाइंड इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया।

टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंबाइंड इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए जिसमें आदर्श ने 18 रन, हिमांशु ने 15 और रिशी विक्रांत ने 10-10 रन का योगदान दिया कंबाइंड इलेवन की ओर पियुष ने 3 विकेट और आर्यन, स्मार्ट व सन्नी ने 2-2 विकेट तथा अमरजीत ने 10 विकेट हासिल किया।

सम्मानजनक 108 रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय इलेवन की टीम 12.4 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें रुद्रा ने 23 रन,सुर्यदेव ने 21 रन,अल्तमस 10, अंकित 9 व सौरव ने 8 रन बनाए कंबाइंड की ओर से रिशी ने 2 विकेट तथा आदर्श,प्रांजल व आजाद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार रुद्रा को वरीय खिलाड़ी अर्जुन चौबे ने प्रदान किया।

सोमवार को विजन सी. ए. बनाम विज़न सी.सी. का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और विनर सी.सी व साईं भारती सी.सी  का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।

Previous post

सीतामढ़ी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट ने हेलेंस स्कूल को हराया

Next post

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-5 के चौथा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, सेलेक्टेड प्लेयरों की लिस्ट जारी

Post Comment