सीतामढ़ी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट ने हेलेंस स्कूल को हराया
सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1st हॉफ में बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट बनाम हेलेंस स्कूल के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया ।
वही सेक्रेड हार्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य रखा । सेक्रेड हार्ट की की तरफ से आदित्य ने 48 तथा प्रभात ने 46 रनों का योगदान दिया । वही हेलेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंतरिक्ष ने 2 और तात्या,यश आलोक,बबलू,और आयुष ने 1-1विकेट चटकाए ।

वही जवाब में हेलेंस की टीम बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी । वही इस मैच को सेक्रेड हार्ट ने 80 रनों से जीत लिया । जिसमें हेलेंस की तरफ से सौरभ कुमार ने 30 तथा शुभम ने 20 रनों का योगदान दिया । सेक्रेड हार्ट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 3 और सचिन ने 2 विकेट प्राप्त किया ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेक्रेड हार्ट के आदित्य को दिया गया ।2nd हॉफ में बालिका वर्ग का मैच का उद्घाटन आरओएस के डायरेक्टर विजय सुंदरका के द्वारा किया गया । वही आज का मैच डीपी एस बनाम आरओएस के बीच खेला गया ।
वही आर ओ एस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 110 रनों का लक्ष्य रखा । वही आर ओ एस के तरफ से छवि ने 37 रन तथा साक्षी ने 23 रनो का योगदान दिया । वही डीपीएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साक्षी ने 2 विकेट तथा आकांक्षा ने 1 विकेट प्राप्त की ।
वही जवाब में उतरी डीपीएस की टीम 15 ओवर 8 विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी । आर ओ एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकृति और साक्षी ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।वही इस मैच को आर ओ एस की टीम 55 रनों से जीत लिया । विमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर ओ एस के छवि को दिया गया ।
वही मैच के बीच एसडीसीए की तरफ से सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, एसडी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश,पंकज सिंह,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा उपस्थित रहे । अंपायर के रूप में सुंदरम तथा अंकेश, स्कोरर वैभव तथा निशांत,कॉमेंटेटर लक्ष्य मौजूद थे । कल दिनांक 6/01/24 को 1st हाफ में दूसरा सेमीफाइनल बालक वर्ग में डीपीएस बनाम आर ओ एस के बीच खेला जाएगा और 2nd हाफ में ज्ञान भारती और सेक्रेड हार्ट के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा ।



Post Comment