ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी क्रिकेट एकेडमी व Triumphant क्रिकेट एकेडमी विजयी
पटना : फ़तुहां क्रिकेट NIOC ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबला खेला गया। पहले मुकाबले में सिटी क्रिकेट एकेडमी पटना ने वीकेएस क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से तो वही दूसरे मुकाबले में Triumphant क्रिकेट अकादमी ने इनक्रीडिबल इलेवन को 42 रनों से हरा दिया।
पहले मुकाबले में सिटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुई 18.5 ओवर में 178 रन 10 विकेट पर बनाए जिसके जबाब में वीकेएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुई Triumphant की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 189 रन बनाए वही जबाब में इनक्रीडिब्ल इलेवन की टीम 16.5 ओवर में 147 रन बना सका
संक्षिप्त स्कोर :-
सिटी क्रिकेट एकेडमी : 178/10(18.5 ओवर )।अगस्तया 51 रन, गुलशन 51 रन, नंदकिशोर 16 रन। अलोक 3, अमन & सक्षम 2-2 विकेट।
वीकेएस क्रिकेट एकेडमी : 137/10(19 ओवर )।अमन वर्मा 53 रन,पियूष सिंह 24 रन।हर्ष & चाँद 3-3 विकेट, अगस्त्य 2 विकेट।
Triumphant क्रिकेट एकेडमी : 189/9 (20 ओवर )। सत्यम 60 रन,पार्थ 31 रन, हर्ष 26 रन।प्रिंस 3 विकेट।
इनक्रीडिब्ल इलेवन : 147/10(16.5 ओवर )। आदर्श 58 रन,फहद 22 रन। प्रवीर राज 3 व आदित्य 2 विकेट।



Post Comment