मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण 9 जनवरी से शुरू
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2024- 2025 के लिए महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण 9 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है । एल एस कॉलेज के खेल मैदान में 9 जनवरी से अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण हेतु महिला खिलाड़ी फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

पंजीकरण हेतु आवश्यक कागजात क्रमशः इस प्रकार है:
*खिलाड़ी का आधार*
*पिता का आधार*
*माता का आधार*
*कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र*
*पैन कार्ड*
*शैक्षणिक प्रमाण पत्र*
*पासपोर्ट साइज फोटो* 2
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:-
*रत्नदीप कुमार* – +91 82529 89150



Post Comment