Loading Now
×

सीतामढ़ी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आर ओ एस व ज्ञान भारती जीता

सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1st हॉफ में बालक वर्ग में आर ओ एस बनाम डी पी एस के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया । वही डी पी एस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रनों का लक्ष्य रखा । डी पी एस की तरफ से युवराज ने 27 तथा किसलय ने 9 रनों का योगदान दिया । आर ओ एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदिल ने 4 और स्वरित और सक्षम ने 2-2 विकेट चटकाए ।

जवाब में उतरी आर ओ एस की टीम बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । वही इस मैच को आर ओ एस ने 7 विकेट से जीत लिया । आर ओ एस की तरफ से आतिश ने 31 तथा अभिनीत ने 11 रनों का योगदान दिया । डीपीएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य,अभिषेक और युवराज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर ओ एस के आदिल को दिया गया ।

2nd हॉफ में बालिका वर्ग का मैच का उद्घाटन आर ओ एस के निर्देशक विजय सुंदरका के द्वारा किया गया ।वही आज का मैच सेक्रेड हार्ट और ज्ञान भारती के बीच कराया गया । ज्ञान भारती के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में सभी विकेट खोकर 63 रनों का लक्ष्य रखा । ज्ञान भारती के तरफ से रिया ने 20 रन तथा कविता ने 6 रनो का योगदान दिया । वही सेक्रेड हार्ट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए केके,मुस्कान और आयशा ने ने 2-2 विकेट प्राप्त की ।

वही जवाब में उतरी सेक्रेड हार्ट की टीम 15 ओवर 6 विकेट खोकर 47 रन ही बना सकी । सेक्रेड हार्ट की तरफ से मुस्कान ने 9 तथा कृतंजलि ने 9 रनों का योगदान दिया । वही इस मैच को ज्ञान भारती की टीम ने 15 रनों से इस मैच को जीत लिया । ज्ञान भारती की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सपना 3 और सौम्य गुप्ता ने 1 विकेट प्राप्त किया । विमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान भारती की कप्तान सपना को दिया गया ।

वही मैच के बीच एसडीसीए की तरफ से सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज सिंह,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा उपस्थित रहे । अंपायर के रूप में सुंदरम तथा अंकेश, स्कोरर वैभव तथा निशांत,कॉमेंटेटर लक्ष्य मौजूद थे । कल दिनांक 7/01/24 को 1st हाफ में फाइनल बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट बनाम आर ओ एस के बीच खेला जाएगा और 2nd हाफ में बालिका वर्ग में ज्ञान भारती और आरओएस के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा । पुरस्कार वितरण समारोह 3 बजे से किया जाएगा ।

Post Comment