Loading Now
×

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शुरू

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा राधाकृष्ण मंदिर परिसर बाढ़ पटना में बिहार जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ।

प्रशिक्षण शिविर में चयनित 15 बालक व 15 बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर दो पालियों में सुबह 6.30 से 11 बजे तक एवं दोपहर 2.00 से 5.00 बजे तक आयोजित किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि नारखेर ( महाराष्ट्र ) में 17 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली 69वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम सहभागिता करेगी। आठ दिवसीय इस जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव राकेश रंजन,प्रशिक्षण शिविर प्रभारी सतीश कुमार,प्रशिक्षक विकास कुमार,विनोद कुमार धोनी व किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार उपस्थित थे।

Post Comment