सारण जिला अंडर -16 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 13 जनवरी को
सारण : आज दिनांक 6 जनवरी 2025 को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में पूर्व के सूचना के अनुसार U. 16 का बिहार क्रिकेट संघ में खिलाड़ियों के नाम भेजने हेतु फॉर्म जमा कराया गया।
जिसमें लगभग 40 खिलाड़ियों ने अपना फॉर्म डॉक्यूमेंट जमा किया इन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल दिनांक 13 जनवरी 2025 को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में लिया जाएगा।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी विभूति नारायण शर्मा पॉल इस्माईल कैशर अनवर पूर्व खिलाड़ी प्रशांत सिंह राजन प्रसाद यादव कुन्दन शर्मा समर्थ राज खालिद राजू थे।



Post Comment