Loading Now
×

राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, उद्धघाटन मुकाबले में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी जीता

मोतिहारी : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज उद्घाटन मुकाबला में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने भारत क्रिकेट क्लब को हराया।।

उद्धघाटन मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल कुमार ( क्षेत्रीय प्रभारी नगर निकाय प्रकोष्ठ ,भाजपा) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया।।आज का मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी और भारत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।।

भारत क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌,भारत क्रिकेट क्लब की ओर रोहन 28 रन,दीपू 19 रन,और दिलशाद ने 15 रन बनाए और पूरी टीम 118/10 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई ।। पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से सुमन पटेल 3 विकेट,बेलाल साह 3 विकेट और अंकित खरवार ने 2 विकेट लिए।।

जवाब में उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से प्रसून 28*रन, अभिषेक यादव ने 20रन और सुमन पटेल ने 13 रनों का योगदान दिया।। पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने 15 ओवर में 120/4 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।।आज का मैन ऑफ द मैच सुमन पटेल को दिया गया।।

Post Comment