सीतामढ़ी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट व ज्ञान भारती विजयी
सीतामढ़ी : 12वा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1st हॉफ में बालक वर्ग में फाइनल मैच आर ओ एस बनाम सेक्रेड हार्ट के बीच कराया गया । जिसमें मैच का उद्घाटन आर ओ एस के निर्देशक विजय सुंदरका द्वारा किया गया । वही आर ओ एस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रनों का लक्ष्य रखा । आर ओ एस की तरफ से विकाश ने 30 तथा अभिनीत ने 25 रनों का योगदान दिया । सेक्रेड हार्ट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मजहर ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट चटकाए ।

जवाब में उतरी सेक्रेड हार्ट की टीम बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । वही इस मैच सेक्रेड हार्ट ने 4 विकेट से जीत लिया । सेक्रेड हार्ट की तरफ से हामिद ने 40 तथा आदित्य ने 190रनों का योगदान दिया । आर ओ एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदिल और अंश ने 3-3 विकेट प्राप्त किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर ओ एस दिलशाद को दिया गया ।
2nd हॉफ में बालिका वर्ग का मैच का उद्घाटन सेक्रेड हार्ट के निर्देशक क्रिस्टोफर राज के द्वारा किया गया ।वही आज का मैच आर ओ एस और ज्ञान भारती के बीच कराया गया । ज्ञान भारती के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रनों का लक्ष्य रखा । ज्ञान भारती के तरफ से स्नेहा ने 13 रन तथा रिया ने 7 रनो का योगदान दिया । वही आर ओ एस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकृति वत्स ने 3 तथा छवि, रिसांगी और अपर्णा ने 2-2 विकेट प्राप्त की ।
वही जवाब में उतरी आर ओ एस की टीम 13.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी । दीक्षा ने 12 तथा अदिति और छवि ने 5-5 रनों का योगदान दिया । वही इस मैच को ज्ञान भारती की टीम ने 33 रनों से इस मैच को जीत लिया । ज्ञान भारती की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सपना और स्नेहा ने 3-3 विकेट प्राप्त किया । विमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान भारती की स्नेहा को दिया गया ।
समापन समारोह के बीच नॉर्दर्न सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष सतीश झा,उपाध्यक्ष दीपक पाहुजा कोषाध्यक्ष सरद लहुरी,अरुण ठाकुर,संजीत झा , एहतिशाम अंसारी, वैभव सुंदरका,सुरेंद्र कुमार मौजूद थे ।
वही मैच के बीच एसडीसीए की तरफ से जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश,उपाध्यक्ष राजीव कुमार, संयुक्त सचिव बैजू पटेल,सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज सिंह,अखिलेश सिंह,विवेक मिश्रा उपस्थित रहे । अंपायर के रूप में सुंदरम तथा अंकेश, स्कोरर वैभव तथा निशांत,कॉमेंटेटर लक्ष्य मौजूद थे ।



Post Comment