ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय व जूलियन क्रिकेट एकेडमी की टीम विजयी
ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब ने आपन क्रिकेट क्लब को 6 से हरा दिया वही जूलियन क्रिकेट एकेडमी ने ब्रावो क्रिकेट एकेडमी को 72 रन से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए आपन क्रिकेट क्रिकेट क्लब की टीम ने कुणाल के 49 रन, रेहान के 25 रन व विकास के 23 रन की पारी के बदौलत 122/10(27.5) स्कोर खड़ा किया।सर्विस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शिवम ने 6 विकेट व एजाज ने 2 विकेट लिए।

जवाब में सर्विस क्रिकेट क्लब ने देवा के 30 रन,युवराज के 23 रन व एजाज के 20 रन की पारी के बदौलत 123/4(20.3) रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आपन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रेहान व अकरम ने 2-2 विकेट लिया।मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सर्विस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में वेदप्रकाश व गौरव कुमार रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः इब्राहिम लोधी व फैसल गनी रहे।
वही ग्राउंड-3 पर टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए जूलियन क्रिकेट एकेडमी ने 145/10(34.5) रन का स्कोर बनाया।जूलियन क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच आयान ने 60 रन की पारी खेली वही राहुल ने 16 रन बनाए।ब्रावो क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आयुष ने 3 विकेट व हैप्पी ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में ब्रावो क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 73/10(22.5) रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष ने 13 रन व कार्तिक ने 12 रन बनाए। जूलियन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज राहुल व सत्यम ने 3-3 विकेट लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका मो.तैयब व कुमार राज ने निभाया।स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-2 पर राजाबाजार क्रिकेट क्लब का मुकाबला मौर्या क्रिकेट क्लब से और ग्राउंड-3 पर न्यू स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला ढ़ाका क्रिकेट क्लब से होगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment