Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में कुदरा ने ट्रॉफी फाइटर व रायल ने स्टार को हराया।

कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का उन्तीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा सी.सी और ट्राफी फाइटर के बीच खेला गया।जिसमें कुदरा सी.सी ने ट्रॉफी फाइटर को एकतरफा मुकाबले में 53 रन से हरा दिया।

सुबह कुदरा सी.सी.ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए कुदरा सी.सी  ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान 193 रन बनाई जिसमें आदर्श ने 41 रन, अर्पित ने 32 रन और सनम राज ने 18 रनों  की पारी खेली । गेंदबाजी में ट्रॉफी फाइटर की ओर से  विशाल ने 3 विकेट, सानु ने 2 विकेट और सुमंत और उत्सव ने 1-1 विकेट  हासिल किया।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रॉफी फाइटर 25.3ओवर में 140 रन बनाकर आलआउट हो गई ।जिसमें आकाश साहनी 54 रन, विशाल 24 रन और अभिनव ने 19 रन बनाए। कुदरा सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में सनम राज और गौरव ने 3-3 तथा रोहन व विहर्ष ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सनम राज को उनके बेहतरीन आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग अंशू आर्या ने किया।

उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के तीसवें मुकाबले में रायल सी.सी ने स्टार सी.सी को 7 विकेट से हरा कर लीग में चौथी जीत अर्जित की। स्टार सी.सी ने टॉस जीत कर  पहले खेलते हुए दीव्यांशु 41रन, देवेन्द्र 18 रन और कृष्णा के 11 रनों के  बदौलत 22.1 ओवर में ही 10 विकेट खोकर 111 रन बना सकी, रायल सी.सी के तरफ से तन्मय , भोलू व महिवाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

112 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी रायल सी.सी की टीम ने 15.5 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 112रन बना कर मैच जीत लिया।जिसमें भोलू पाण्डेय 35 रन, अजीत 30 रन तथा शक्ति ने 24 रनों का योगदान दिया ,वही स्टार सी सी के तरफ से देवेन्द्र और आनन्द ने 1-1 विकेट प्राप्त किया भोलू पाण्डेय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्टार सी सी के सचिव विशेष श्रीवास्तव ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।

संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को अवकाश रहेगा। शुक्रवार से सेमीफाइनल मुकाबला प्रारंभ होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment