ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: राजाबाजार क्रिकेट क्लब व न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम विजयी
मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने मौर्या क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया वही न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने ढ़ाका क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए मौर्या क्रिकेट क्रिकेट क्लब की टीम ने अक्षय के 43 रन व सुजीत के 12 रन की पारी के बदौलत 105/10(24.3) स्कोर खड़ा किया।राजाबाजार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अभिषेक व शुभम ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने नसीम के 47 रन व कुणाल के 23 रन की पारी के बदौलत 109/5(19) रन बनाकर मैच जीत लिया। मौर्या क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शुभम व सुजीत ने 2-2 विकेट लिया।मैच में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए राजाबाजार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में कुमार राज व इब्राहीम लोधी रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः अब्दुल गालिब व फैसल गनी रहे।
वही ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ढ़ाका क्रिकेट क्लब ने 122/10(34.1) रन का स्कोर बनाया। ढ़ाका क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज निखिल ने 43 रन की पारी खेली वही गुलशन ने 14 रन बनाए।न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजाबाबु व जीनियस ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 125/6(30) रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु ने 20 रन व राजाबाबु ने 18 रन बनाए। ढाका क्रिकेट क्लब के गेंदबाज निखिल व सुमित ने 2-2 विकेट लिया।मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजाबाबु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व अभिषेक कुमार ने निभाया।स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-2 पर यंग एलेवन क्रिकेट क्लब का मुकाबला सर्विस क्रिकेट क्लब से और ग्राउंड-3 पर ब्रावो क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला कनौजिया क्रिकेट एकेडमी से होगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment