Loading Now
×

राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल में आदित्य व रितम को स्वर्ण और अविनाश व भूमि गुप्ता को कांस्य

पटना : ऑल इंडिया पिकलबॉल संघ के तत्वाधान में एवं पिकलबॉल संघ ओडिशा के द्वारा भुवनेश्वर में संपन्न हुई राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार के खिलाडियों ने एक स्वर्ण, सात रजत एवं तीन पदक जीते।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक युगल में आदित्य गुप्ता और रितम चावला की जोड़ी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। जबकि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका युगल में भूमि गुप्ता और किरण पाटिल की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। ओपन आयु वर्ग के मिश्रित युगल में अविनाश कुमार व भूमि गुप्ता की जोड़ी ने कांस्य पदक जीते।

चैंपियनशिप के 30 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के एकल स्पर्धा में अभय कुमार ने रजत जबकि इसी उम्र वर्ग के युगल स्पर्धा में अभय कुमार व आनंद सिंह की जोड़ी को रजत प्राप्त हुआ। 40 वर्ष से अधिक उम्र के एकल में आनन्द सिंह ने रजत,वीरेन्द्र कुमार ने कांस्य पदक जीते एवं युगल स्पर्धा में आनन्द सिंह व भूपेंद्र पॉल की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। जबकि बिहार के हीं वीरेन्द्र कुमार व पुनीत रंजन की जोड़ी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल स्पर्धा में वीरेन्द्र कुमार को रजत एवं युगल स्पर्धा में

वीरेन्द्र कुमार और प्रमोद कुमार की जोड़ी को रजत प्राप्त हुआ।रष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी खिलाडियों व प्रशिक्षक को पुलिस अधीक्षक,लखीसराय अजय कुमार,उप समाहर्ता,खगड़िया विकास कुमार,बिहार पिकलबाल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संघ के वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर,कार्यालय अधीक्षक,माध्यमिक शिक्षा अमोद मिश्रा,वरीय अधिवक्ता रामरंजन सिंह,मनीष कुमार दत्ता,राकेश vh गामी,गुंजन कुमार,संतोष कुमार अमर एवं राज्य संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बधाई दी है। पदक विजेता सभी खिलाडियों व प्रशिक्षक को बिहार पिकलबॉल संघ की ओर से शीघ्र सम्मानित किया जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment