Loading Now
×

अनीसाबाद सीसी ने जीता इंद्रदेव राय मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

पटना, 10 जनवरी। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में कुमार क्लब के तत्वावधान में आयोजित इंद्रदेव राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अनीसाबाद क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। फाइनल में अनीसाबाद क्रिकेट क्लब ने एनएम सीसी को 16 रन से पराजित किया।

टॉस अनीसाबाद क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाये। हरिओम शर्मा ने 43 रन की पारी खेली।

जवाब में एनएम सीसी की टीम 16.4 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गई। दीपू शर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाये। विजेता टीम के आकाश कुमार (5 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय, मधुरेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार जमुआर, प्रेम बल्लभ सहाय, मनोज कुमार, अंजनी कुमार सिन्हा, रंजीत भट्टाचार्य ने पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के संरक्षक राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप ने बुके, शॉल और स्मृति चिह्न समर्पित कर सम्मानित किया। आयोजन सचिव आदित्य योगेश ने धन्यवाद व्यक्त किया।

इस मौके पर खेल हस्तियां मनोहर राय, अंजनी कुमार सिन्हा, देवकी नंदन दास, विवेकानंद ओझा, नाथुन राय, अर्जुन यादव, दारोगा राय, चंदु जी, दिनेश कुमार सुमन, राजन यादव, दीपरतन यादव, उपेन्द्र योगेश, सुधीर कुमार, एसके सिन्हा, पप्पू मेहरा, जयंत कुमार, पीके यादव, गौतम, सत्येंद्र कुमार, संतोष सिंह, सूर्यकांत, गोपीनाथ दत्ता, श्याम बाबू सिंह, रुपक कुमार, अमित कुमार, शैलेंद्र यादव, रामनरेश प्रसाद, रामाधार यादव, राजन शर्मा, संजय सिंह, श्रीकांत राय, दीवानचंद्र , अरुण सिंह, पप्पू कुमार, नवीन सिंह, गब्बर, बब्लू, अजय जायसवाल समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के हीरो

मैन ऑफ द फाइनल मैच : आकाश कुमार (अनीसाबाद सीसी)

बेस्ट बैट्समैन : युवराज कुमार (एलबीएस सीसी)

बेस्ट बॉलर : रंजन कुमार (अनीसाबाद सीसी)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : अभिषेक कुमार (अनीसाबाद सीसी

संक्षिप्त स्कोर

अनीसाबाद क्रिकेट क्लब : 17.2 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट, राधेश्याम 15,हरिओम शर्मा 43, राजकिशोर 13, अतिरिक्त 25, विकास कृष्णा 3/15, विकास कुमार 2/32, अभिषेक कुमार 4/28,राजेश कुमार 1/0

 

एनएम सीसी : 16.4 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट दीपू शर्मा 29, अभिषेक कुमार 24, विकास कृष्णा 12,अतिरिक्त 19, राजकिशोर 2/28, आरुष सिंह 111, अमृत आदित्य 2/27, आकाश कुमार 4/23, रंजन कुमार 1/19

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment